दिवाली पर इस चीज को खरीदना होता है शुभ, जानिए इससे जुड़ी ये मान्यताएं....

दिवाली पर इस चीज को खरीदना होता है शुभ, जानिए इससे जुड़ी ये मान्यताएं….

जिस प्रकार घर में हर चीज का अपना महत्व और स्थान होता है ठीक उसी तरह से झाडू का भी महत्वपूर्ण स्थान है। दीपावली के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि झाडू घर के अंदर से सारी नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर कर देता है। शास्त्रों में कहा गया है कि झाडू का अपमान करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं झाडू से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताओं के बारें में।दिवाली पर इस चीज को खरीदना होता है शुभ, जानिए इससे जुड़ी ये मान्यताएं....इस दिवाली अपनाकर घर को दें इन आसान तरीकों से दे फेस्टिव लुक..

ग्रंथों में झाडू को लक्ष्मी का अंश माना गया है। कहा जाता है जहां झाडू पर पैर लगाया जाता है वहां धन का नुकसान होता है।
 

झाडू को कभी भी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए इसे अपशकुन माना जाता है। झाडू को भूलकर भी मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए इसे हमेशा छिपा कर रखना चाहिए।
 

जिस तरह से आप लक्ष्मी को सम्मान देते हैं उसी तरह से आप झाडू को भी सम्मान दें। यानि कभी भी झाडू पर पैर न लगाएं
 

वास्तुशास्त्र के अनुसार झाडू को खड़ा करकर नहीं अपितु इसे लेटाकर रखना चाहिए। यह झाडू का अपमान होता है और घर में धन की कमी होने लगती है।
 
पुरानी हो चुकी झाडू के कभी भी जलाना नहीं चाहिए और शनिवार के दिन ही नई झाडू खरीदनी चाहिए।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com