दीपिका के अलावा ये हिरोइन भी करेगी नवंबर में शादी!

मुंबई (ब्यूरो)। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच कभी छत्तीस का आंकड़ा तो नहीं रहा, लेकिन दोनों के बीच सहेलीपन जैसे रिश्ते भी नहीं रहे हैं। कुछ वक्त पहले हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने को लेकर प्रियंका और दीपिका एक-दूसरे के सामने आ गई थीं। दोनों ही हॉलीवुड फिल्में करीब-करीब ही रिलीज हुई थीं और दर्शकों ने दोनों की फिल्मों को खारिज कर दिया था। 

दीपिका-प्रियंका दोनों कर सकतीं हैं नवंबर में शादी: ऐसा लग रहा है कि अब एक बार फिर दोनों एक अलग मैदान में एक-दूसरे से होड़ लगाने की सोच रही हैं। एक तरफ दीपिका को लेकर चर्चा तेज है कि वे नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं, तो प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी कहा जाने लगा है कि निक जोन के साथ वे भी लगभग इसी समय फेरे ले सकती हैं। 

निक जोनस व प्रियंका चोपड़ा। 

दीपिका की शादी होगी इटली में: प्रियंका इन दिनों मुंबई में हैं और कहा जा रहा है कि प्रियंका के परिवार ने निक जोन के नाम पर रजामंदी दे दी है। दीपिका और प्रियंका, दोनों की शादियों को लेकर कॉमन बात यह कही जा रही है कि ये शादियां मुंबई में नहीं होंगी। दीपिका-रणवीर की शादी इटली और प्रियंका के साथ निक जोन की शादी लंदन में होने की चर्चा है। अगर नवंबर में ही दोनों की तारीखें तय होती हैं, तो बॉलीवुड की दोनों हसीनाओं के बीच फिर से मुकाबला तो होगा ही। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com