देश के नाम पीएम मोदी का संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने

नई दिल्ली: आज भारत अतंरक्षिक शक्ति के तौर पर दुनिया का चौथ सबसे ताकतवर देश बनने में सफल हो गया। यह बात खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबंधित करते हुए बतायी। पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी कि आज देश ने शक्ति आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।


राष्टï्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस के पास यह शक्ति मौजूद थी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बना। कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। यह लक्ष्य 300 किलोमीटर दूर था। मिशन शक्ति के तहत ऑपरेश पूरा किया।

सिर्फ 3 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन। भारत में ही निर्मित एंटी सैट मिसाइल से मिली कामयाबी। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व एंटी सैट मिसाइल भारत को सुरक्षा की दृष्टि से नई मजबूती देगी। हमारी अंतरिक्ष क्षमता किसी के विरुद्ध नहीं है। पीएम मोदी ने डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद शांति बनाए रखना है युद्ध नहीं। अंतरिक्ष में भारत की प्रगति अहम है। देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा अपने लोगों की कर्मठता और योग्यता पर पूरा भरोसा है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com