देश में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 लाख के पार, 10 राज्यों से 80 फीसद मामले आ रहे सामने

भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के (COVID-19)मामलों के बीच देश में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों से 80 फीसद मामले सामने आ रहे हैं। इसके द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में  62,064 मामले सामने आए हैं 1,007 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान  4,77,023 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार चौथे दिन चौथे दिन कोरोना का 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 15 हजार 075 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस है। वहीं 15 लाख 35 हजार 744 मरीज ठीक हो गए हैं। 44 हजार 386 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं दो करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 69.33 फीसद और मृत्यु दर दो फीसद है।

महाराष्ट्र में एक लाख 47 हजार एक्टिव केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच लाख 17 हजार 332  मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 47 हजार 865 एक्टिव केस है। वहीं तीन लाख 51 हजार 710 मरीज ठीक हो गए हैं और 17 हजार 757 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 96 हजार901 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 336 एक्टिव केस है। दो लाख 38 हजार 638 मरीज ठीक हो गए हैं और 4927 लोगों की मौत हो गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com