नए साल में यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 35757 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन तारिख ..

नए साल में उत्तर प्रदेश में नागरिक पुलिस व पीएसी में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 35757 पदों पर भर्ती होगी। डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया है। इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन अगले साल जनवरी या फरवरी माह में जारी होने की संभावना है। भर्ती प्रक्रिया में थोड़ी देरी होने के कारण रिक्तियों की संख्या बढ़ जाने से डीजीपी मुख्यालय ने नया अधियाचन भेजा है। अब नागरिक पुलिस में कांस्टेबल के 26200 व पीएसी में कांस्टेबल के 8500 पदों तथा फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है। पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार सीधी भर्ती 2022 के तहत 35757 पदों पर चयन के लिए प्राप्त अधियाचन के संबंध में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्रवाई चल रही है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। लिपिक संवर्ग में 1329 पदों पर भर्ती जारी पुलिस एवं सतर्कता विभाग में लिपिक संवर्ग में 1329 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट एवं आशुलिपिक परीक्षा कराई जा चुकी है। बोर्ड के अनुसार इसका चयन परिणाम इसी माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। खेल कोटे में 534 पदों पर सात हजार आवेदन पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार 22 खेलों में कुशल खिलाड़ी कोटे से 534 पदों पर भर्ती के लिए पांच नवंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए कुल सात हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब भर्ती नियमावली के अनुसार आवेदन पत्रों का परीक्षण किया जा रहा है। उपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। सफल अभ्यर्थियों के खेल कौशल के परीक्षण की कार्यवाही दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में कराई जाएगी।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com