नदी में कूदी महिला को सिपाही ने बचाया

लखनऊ , 3 अक्टूबर । 1090 चौराहे के पास गांधी सेतु से रविवार की शाम एक महिला नदी में कूद गयी। सूचना पाकर मौके पर गौतपल्ली पुलिस पहुंची। इस बीच गोमतीनगर थाने का एक सिपाही नदी में उतारा और रस्से के सहारे किसी तरह महिला को नदी सेबाहर निकाला। महिला को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
नदी में कूदी महिला को सिपाही ने बचाया
रविवार की शाम गौतमपल्ली पुलिस 1090 चौराहे के पास मौजूद थी। इस बीच कुछ युवक दौड़़ते हुए पुलिस के पास पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि एक युवती नदी में कूद गयी है। इसके बाद गौतमपल्ली पुलिस फौरन ही मौके पर पहुंच गयी। युवती को नदी से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने रस्सा मांगा पर नदी में जाने वाला कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच खबर पाकर गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आनंद वहां पहुंच गया। सिपाही आनंद ने बिना समय गवाएं ही नदी
में उतरने का फैसला किया। इसके बाद सिपाही आनंद रस्से के सहारे नदी में उतारा और डूब रही महिला को नदी से किसी तरह सकुशल बाहर निकाला। पेट में पानी जाने की वजह से महिला कुछ बोल नहीं पा रही थी। आनन फानन में उसको इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के बाद जब महिला ठीक हुई तो उसने अपना नाम इन्दिरानगर निवासी वर्षा बताया। पुलिस ने इसके बाद उसके परिवार वालों को इस घटना की सूचना दी। खबर पाकर वर्षा के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गये। फिलहाल अब वर्षा की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। एसओ गोमतीनगर का कहना है कि पारिवारिक कारणों के चलते वर्षा ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com