उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा आतंक, होटल से निकलते ही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर...

उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा आतंक, होटल से निकलते ही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर…

लखनऊ (ब्यूरो)- कृष्णानगर थानाक्षेत्र स्थित हिल्टन होटल के बाहर शनिवार रात बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। हमले में होटल का गार्ड भी घायल हो गया है। स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। महिला और गार्ड को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है|उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा आतंक, होटल से निकलते ही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर...यह भी पढ़े:>  अभी-अभी: भारत ने ले लिया बदला, अंदर घुसकर जवानों ने मिसाइल से ख़त्म किया पूरा पाकिस्तान, देखिए सुबूत

महिला ने पति पर लगाया गोली चलवाने का आरोप
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया, महिला की पहचान मोनिका सिं‍ह के रूप में हुई। शुरुआती जांच में महिला और उसके पति संजय केडिया के साथ विवाद सामने आया है। महिला ने बयान दिया है कि उसके पति संजय ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले भी पति ने धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि संजय ने ही हमला करवाया है|

बुलट से आए थे बदमाश, कई राउंड किया फायर
प्रत्यक्षदर्शी गार्ड ने बताया, महिला रात साढ़े आठ बजे होटल से खाना खाकर निकली थी। वह कार बैक कर रही थी, इतने में बुलट से पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। तीन में से दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक गार्ड शैलेंद्र तिवारी को भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गयये। महिला के गले में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है। दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है|

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com