नई दिल्ली। आये दिन कथित गौ रक्षकों का आतंक देखने और सुनने को मिल जाता है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा का है। यहां दो लोगों को गौ तस्कर समझकर उन पर हमला किया गया। कथित गौ रक्षकों ने उनकी जमकर पिटाई की। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।यह भी पढ़े:> अभी अभी: BJP के इस बड़े सांसद ने महिला के साथ किया रेप, कहा- केेंद्र में है सरकार,मैं कुछ भी कर सकता हूं
जानकारी के मुताबिक, मांझीपुर निवासी पीड़ित जबर सिंह और भूप सिंह मेहंदीपुर गांव से गाय खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें मुस्लिम गौ तस्कर समझकर रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित चीखते रहे चिल्लाते रहे उन्होंने बताया भी वो तस्कर नहीं बल्कि हिंदू हैं जो गाय खरीदकर वापस लौट रहे थे। लेकिन गौरक्षकों ने कुछ नहीं सुना। दोनों लोगों की जमकर पिटाई की।
गौ रक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
बार-बार कहने के बाद गौरक्षक उन्हें घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय निवासी ने बताया कि ये घटना गुरुवार शाम की है। वे दोनों गाय खरीदकर लौट रहे थे और थके होने के कारण पेड़ के नीचे थोड़ी देर आराम करने के लिए रूके थे। तभी कुछ बीजेपी कार्यकर्ता और गौरक्षकों की नजर इन दोनों पर पड़ी और मुस्लिम गाय तस्कर समझकर जमकर पिटाई कर दी ।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ितों की शिकायत पर महेश, आशीष, ओमपाल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।