नोएडा से बुलेट चलाकर धनबाद वोट डालने पहुंची युवती

धनबाद: इस बारे लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट करने वाले वोटरों ने काफी उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा से बुलेट से चला कर यशोदा दुबे नाम की एक युवती अपना वोट देने के लिए झारखण्ड धनबाद के सिन्दरी में वोट डालने के लिए पहुंची। आपको बता दें कि यशोदा ने लोकसभा चुनावों में पहली बार वोट किया है।


मतदान केंद्र पर बुलेट से पहुंची युवती ने कहा कि वह इस सफर के जरिए जनता को संदेश देना चाहती हैं कि मतदान हर हाल में जरूरी है। इससे सिर्फ देश का नहीं बल्कि हमारा भी भविष्य निर्धारित होगा।

देश में छठे और प्रदेश में तीसरे चरण के तहत चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम चाईबासा, में 66,85,401 मतदाता 67 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इन संसदीय क्षेत्रों में 8300 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की लगभग 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।

गिरिडीह में मुकाबला ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन एजेएसयू के उम्मीदवार और प्रदेश में जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगन्नाथ महतो के बीच है। धनबाद में भारतीय जनता पार्टी के पीएन सिंह का मुकाबला भाजपा से कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद से है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com