न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद -5 डिग्री तापमान और बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। सरकार की वेबसाइट के मुताबिक क्राइस्टचर्च शहर से 91 किलोमीटर दूर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यही नहीं, सरकार ने सुनामी की चेतावनी दी है।

न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद -5 डिग्री तापमान और बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

डॉनल्ड ट्रंप का पॉर्न विडियो इन्टरनेट पर हुआ वायरल, देखे विडियो

इंदौर में रहने वाले एसबीआई बैंक के रिटायर्ड अधिकारी ओपी कोसवाल का बेटा राहुल कोसवाल न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च से पीएचडी कर रहा है। उसने बताया कि यहां हालात बहुत खराब हो गए हैं। भूकंप के कारण कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं, तो कई बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

सुनामी की पहली लहर ने दक्षिणी द्वीप के पूर्व-उत्तर तट पर दस्तक दी है। उत्तर और दक्षिणी द्वीप के पूर्वी तट पर जल्द ही सुनामी की लहरों के आने की आशंका जताई जा रही है। इससे वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और चाथम द्वीप प्रभावित होंगे। पहली लहर बड़ी नहीं थी और कई घंटों तक लहरें आती रहेंगी।

सिविल डिफेंस ने 7.5 तीव्रता के भूकंप के आने के तत्काल बाद ही साउथ आईलैंड को खाली कर देने की सलाह दी थी। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल डिफेंस कोस्टल साउथ आईलैंड, नॉर्थ आईलैंड और चाथम आईलैंड के सभी निवासियों को ऊंची जगहों पर चले जाने के लिए कहा है।

सुनामी एक्टिविटी कई घंटों तक जारी रह सकती है और चेतावनी को रद्द किए जाने तक इसका खतरा वास्तविक माना जाना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी, 2011 में न्यूजीलैंड के इस सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी।

6 साल पहले नोट बैन पर पीएम मोदी ने जो कहा उसे सुनकर चौंक जाएंगे आप

इस भूकंप के चलते 185 लोग मारे गए थे। सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से कहा कि भूकंप के बाद झटकों से सतर्क रहें। यूएस जिऑलजी सर्वे ने बताया है कि न्यूजीलैंज के शहर क्राइस्टचर्च के 91 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थानीय समयानुसार रात 11.02 बजे रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com