पढि़ए ! गर्लफ्रेंड चाहिए तो दिल्ली में लगे इस पेड़ की पूजा करियें

लखनऊ : वैलेनटाईन डे करीब है और लड़के-लड़कियोंं के बीच इसको लेकर क्रेज भी बढ़ गया है। कहा जाता है कि इस समय जिन लड़कों की गर्लफ्रेंड नहीं है, उनके लिए अपनी पसंद की लड़की को रिझाने और अपने प्यार के लिए राजी करने का ये सबसे अच्छा समय होता है। लेकिन अगर फिर भी आपको कामयाबी नहीं मिलती है तो दुखी न होइ, आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी पूजा करने से आपको बहुत जल्द ही गर्लफ्रेंड मिल जायेगी।


दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में एक कीकर का पेड़ ऐसा है, जिसके बारे में मान्यता है कि इस पेड़ की पूजा करने से गर्लफ्रेंड की प्राप्ति होती है। स्टूडेंट्स इस पेड़ को वर्जिन ट्री कहते भी हैं। लवर्स प्वाइंट के लिए मशहूर इस पेड़ की वैलेंटाइन डे के दिन ख़ास पूजा होती है।

वैलेंटाइन डे के दिन इस पेड़ को पानी से भरे हार्ट शेप के लाल गुब्बारे और कंडोम से सजाया जाता है।
इसे सजाने के बाद स्टूडेंट्स यहां दमदमी माई की फोटो भी लगाते हैं। आप ये सोच रहे हो न कि यह दमदमी माई कौन है, दरअसलए किसी भी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बना दिया जाता है। दमदमी माई बनाने के बाद उस एक्ट्रेस की फोटो भी पेड़ पर लगाई जाती है।
दमदमी माई की पूजा करने से गर्लफ्रेंड मिलती है। स्टूडेंट्स का मानना है कि वैलेंटाइन डे पर होने वाली पूजा में जो भी उपस्थित रहता है और प्रसाद लेता हैए उसे 6 सप्ताह के अंदर ही गर्लफ्रेंंड या बॉयफ्रेंड मिल ही जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि अगर वह वर्जिन है तो एक साल के अंदर उसकी वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है। तो किस बात का इन्तजार कर रहे हैं, अगर आपके पास गर्लफ्रेंड नहीं है और चाहिए तो तुरंत दिल्ली का टिकट कटवाइए और गर्लफ्रेंड पाइए।
सभार- पूरीदुनिया

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com