पढि़ए वोट न डालने पर दबंगों ने महिला का क्या हाल किया?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में वोट न देने पर हैवानियत से भरी घटना सामने आई है। यहां एक दिव्यांग महिला की नाक काटे जाने का प्रयास किया गया। हमले में महिला का कान पर गंभीर रूप से चोट लगी है। पीडि़ता व उसके पति का आरोप है कि दूसरे दल को वोट देने पर बसपा समर्थकों ने यह हमला किया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को देवरानी-जेठानी का झगड़ा बताया है।


मांधाता थाना क्षेत्र में मत्तू का पुरवा निवासी कृष्ण पटेल मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 35 वर्षीय रंजीता देवी का आरोप है कि सुबह रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के लगभग आधा दर्जन समर्थक उसके घर पहुंचे और उनके प्रत्याशी को वोट नहीं देने की बात कहने लगे। इस पर विवाद होने लगा। रंजीता का कहना है कि बसपा समर्थकों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही धारदार हथियार से उसकी नाक पर हमला कर दियाए जिससे उसकी नाक कट गई।

कान पर भी चोट आई। बीचबचाव करने पहुंचे रंजीता के पति कृष्ण व बच्चे विष्णु व पूजा को भी चोट आई। शोर मचने पर हमलावर भाग निकले। घायल रंजीता का आरोप है कि उसके जेठ व उनके बच्चे भी विपक्षियों से मिले थे। वहीं एसओ उमा शंकर यादव ने कहा कि चुनावी रंजिश में हमले की बात प्रारंभिक जांच में पुष्ट नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गांव गए थे वहां देवरानी.जेठानी के विवाद में मारपीट होने की जानकारी मिली है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com