परिवर्तन यात्रा में शाह ने OROP को लेकर राहुल पर साधा निशाना

सहारनपुर। शनिवार को भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने यूपी के सहारनपुर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कांग्रेस के अलावा सपा और बसपा पर भी जमकर निशाना साधा।

परिवर्तन यात्रा में शाह ने OROP को लेकर राहुल पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि जिस वन रैंक वन पेंशन की बात राहुल गांधी करते हैं उसे उनकी पार्टी ने सालों तक घसीटा लेकिन केवल मोदी सरकार ने इसे लागू किया है। राहुल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। एक पूर्व सैनिक ने आत्‍महत्‍या कर ली और ये लोग उस पर राजनीति कर रहे हैं, यह बेहद शर्मनाक है। इस दौरान शाह ने ट्रिपल तलाक का मुद्दा भी उठाया।

इससे पहले शाह बोले कि लोकसभा चुनाव में वेस्ट ने जीत दिलाई अब यहीं से परिवर्तन यात्रा। 24 दिसंबर तक दो तिहाई बहुमत का माहौल तैयार हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की नींव डाली जा रही है वह भी पूर्ण बहुमत सरकार। कहा कि सपा और बसपा ने उप्र का विकास रोका। भाजपा शासित राज्यों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उप्र में जंगलराज कायम है।

उन्होंने कहा की सबसे ज्यादा बसपा सरकार में घोटाला हुआ। सपा सरकार में मथुरा कांड हुआ, दरोगा भर्ती, बुलंदशहर की घटना हुई, यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर कोई घर नहीं छोडेगा। अखिलेश कहते थे कि मुख्तार पार्टी में नहीं अायेगा लेकिन आज अतीक,अफजाल, सब भरे प़डे़ हैं। BSP सरकार में सबसे ज्यादा दलित उत्पीड़न हुआ,माया के शासनकाल में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई।

अमित शाह सपा और बसपा पर जमकर हमलावर हुए। कहा कि सपा में चाचा भतीजे को गाली दे रहा है और भतीजा चाचा को, बुआ जी दोनों को गाली दे रही हैं। कहा कि मायावती के शासन में सबसे ज्यादा हत्याएं और दलित उत्पीडन हुआ।

शाह ने कहा कि सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश को नंबर एक प्रदेश बनाएंगे। मथुरा कांड ने उत्तर प्रदेश का नाम खराब किया। भाजपा की सरकार बनने पर वेस्ट यूपी के लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। बीच बीच में अमित शाह ने मोदी के अंदाज में लोगों से सवाल भी किए। बुलंदशहर हाईवे कांड के लिए सपा सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि कल्याण के राज में गुंडाराज खत्म हो गया था लेकिन सपा के राज में पूरी तरह गुंडा राज कायम है।

यूपी में विकास का पहिया रुक गया,’बीजेपी सरकार आने पर यूपी में नम्बर-1 प्रदेश बनाएंगे’ सपा और बीएसपी ने यूपी का विकास रोका ,बीजेपी शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली आ रही ,यूपी में बिजली नहीं आती है, सड़क नहीं है। तय किया था कि मोदी सांसद यूपी से बनेंगे,यूपी की जनता ने लोकसभा में 73 सीटें दी।

24 दिसम्बर को अम्बेडकर पार्क में खत्म होगी यात्रा,परिवर्तन यात्रा से एक तिहाई बहुमत आएगा ,2014 में मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। UP में BJP सरकार की नीव डाली जा रही,परिवर्तन यात्रा से सरकार की नीव डाली जाएगी।

भाजपा की परिवर्तन रैली में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ दशक से उप्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ हैं। अब भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है। उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो हरियाणा की तरह यहां भी भ्रष्टाचार समाप्त होगा।

खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें इस बात का संतोष है कि अधिकतर वादों को पूरा कर दिया है। वहां भ्रष्टाचार सिस्टम की नसों में घुस गया था, उसे बाहर निकालना बहुत जरूरी था, क्योंकि वह कैंसर का रूप ले रहा था।

अब हरियाणा में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। यदि उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो यहां भी ऐसे ही होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान हो रहा है। उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों की समस्या समाप्त होगी। कहा कि उप्र से बड़े पैमाने पर पापुलर की लकड़ी हरियाणा जाती है। यदि किसानों को कम रेट मिल रहा है तो इसके लिए उनकी सरकार नहीं बल्कि औद्योगिक इकाइयां जिम्मेदार है। यदि उप्र में इस लकड़ी बेस इकाइयां स्थापित हो तो किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा पर उप्र सरकार ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि यदि उप्र में गुंडागर्दी खत्म करानी है तो भाजपा की सरकार बनवानी होगी। हमें पता है कि यहां गुंडे बूथ कब्जा लेते हैं, इसलिए हम चुनाव आयोग से कह कर यहां केंद्रीय सुरक्षा बल लगवाएंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी थे। रैली स्‍थल पर लोगों की भीड़ जुट रही है। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह आधा घंटे बाद रैलीस्‍थल पर पहुंचेंगे और संबोधन शुरू करेंगे। इसके बाद परिवर्तन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रथ यात्रा पर 12 लोग सवार होंगे। रैलीस्‍थल व शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जनसभा में धुंध के बावजूद केसरिया सैलाब उमड़ा

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उप्र में करीब डेढ़ दशक बाद अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए सहारनपुर से शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा व जनसभा में धुंध के बावजूद केसरिया सैलाब उमड़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 300 प्लस के संकल्प के साथ क्रमांक के हिसाब से उप्र की पहले विस क्षेत्र बेहट स्थित पौराणिक तीर्थ शाकंभरी देवी में जाकर विशेष अरदास की।

विपक्ष एक रथ पर बैठ जाए तो भी उप्र में खिलेगा कमल : मौर्य

असम की तर्ज पर फतह का गणित बैठा रही भाजपा को पूर्ण बहुमत की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को 403 में से 300 सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित दिखाई दे रही है।

बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लक्ष्य 265 की नहीं अब लक्ष्य 300 की बात करो। इस बार चाहे अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी भले ही एक रथ पर सवार हो जाएं, उप्र में इसका असर पडऩे वाला नही है। लोगों ने इस बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

शाकंभरी देवी में परिवर्तन यात्रा रथ संग पूजा-अर्चना करने के बाद मौर्य ने सर्किट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव की याद कुशासन व भ्रष्टाचार देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में की जाएगी।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से उप्र में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा और 2017 में कमल ही खिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग एक जाति विशेष की राजनीति नहीं करते। सब जातियों को साथ लेकर चलते हैं। जो चेहरे आपको दिखाई दे रहे हैं, वह दागदार हैं। चाहे मायवती का चेहरा हो या अखिलेश यादव का. समाजवादी पार्टी और अखिलेश की सरकार को जनता ने नकार दिया है। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की जनता में लोकप्रियता तथा संगठन की ताकत से घबराये दल महागठबंधन तथा गठबंधन के गुणा भाग में लगे है। जैस-जैसे 2017 नजदीक आ रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठनों की ताकत को देखकर विरोधी दलों की धड़कने बढ गई है।

वास्तविकता यह है कि काग्रेस-सपा व बसपा हो या जदयू, राजद या राष्ट्रीय लोकदल, यह सभी जनता के बीच अपनी विश्वासनीयता खो चुके है। किसी न किसी तिकडम के माध्यम से सत्ता की जुगत बैठाने का प्रयास कर रहे है। इन दलों की जोड़-जुगलबंदी से बिहार में जंगलराज की वापसी हुई है और अब बिहार की जनता पश्चाताप कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है वह इन दलों को बखूबी समझती है और उनकी बातों में आने वाली नहीं है।

महागठबंधन की कसरत में लगे सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भाजपा अध्यक्ष ने सवाल पूछा कि महागठबंधन सपा के किस गुट से करने जा रहे है अखिलेश यादव या शिवपाल गुट? उन्होंने कहा कि उप्र में विकास मुद्दा रहेगा। राम मंदिर आस्था का विषय है। देश में बाकी जगहों के विकास के साथ हम अयोध्या का विकास कर रहे हैं। अयोध्या का विकास और राम मंदिर ये दो अलग-अलग विषय हैं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के के संबंध में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसदीय बोर्ड इसका फैसला करेगा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होगा या बाद में।

6 नवम्बर से झांसी से दूसरी परिवर्तन यात्रा

इसी तरह दूसरी परिवर्तन यात्रा 6 नवम्बर से झांसी से शुरू होगी। इस यात्रा के शुभारम्भ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री व झांसी की सांसद उमाभारती, कलराज मिश्र, ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.एस.पी.सिंह बघेल भी मौजूद रहेंगे।

यह परिवर्तन 6 से लेकर 8 नवम्बर तक बुन्देलखण्ड क्षेत्र में घूमेगी। सोनभद्र और बलिया से भी निकलेगी परिवर्तन यात्रा। तीसरी परिवर्तन यात्रा 8 नवम्बर को सोनभद्र तथा आखिरी व चौथी परिवर्तन 9 नवम्बर को बलिया से शुरू होगी। ये सभी परिवर्तन यात्राएं प्रदेश में 17 किलोमीटर का मार्ग तय करेंगी। परिवर्तन यात्राओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता परिवर्तन सारथी के रूप में गांवों में चौपाल लगाने का काम करेंगे।

36 बड़ी सभाएं

भाजपा इन परिवर्तन यात्राओं के जरिए 17 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। चार हिस्सों में यात्राओं में 36 बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी यात्राओं का समापन 24 दिसम्बर को लखनऊ में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 बड़ी रैलियां भी करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक यूपी के 75 जिलों में 4450 स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 2017 में यूपी चुनाव में बीजेपी का नारा ‘पूर्ण बहुमत, सम्पूर्ण विकास, बीजेपी पर है विश्वास’रहनेवाला है।

चार स्थानीय चेहरों को मिलेगा सबसे ज्यादा महत्व

परिवर्तन रथ यात्रा में अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश प्रभारी प्रभारी ओम प्रकाश माथुर मौजूद होंगे। रथ पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा सिर्फ चार नेताओं की तस्वीर ही नजर आएगी। अलग-अलग वर्ग से आने वाले इन चार नेताओं को आगे करके बीजेपी वोटरों में संदेश देने की कोशिश करेगी। बिना सीएम कैंडिडेट घोषित किए और पीएम मोदी के चेहरे को आगे करके चुनाव में उतरी भाजपा के परिवर्तन रथ पर लगी तस्वीरों से आगे की रणनीति भी झलकेगी।

गांव के चौपालों तक जाएंगे 10 हजार परिवर्तन सारथी

परिवर्तन यात्राओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता परिवर्तन सारथी के रूप में गांवों में चौपाल लगाने का काम करेंगे। महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब ‘युवाओं के मन की बात’ शुरू करने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और दूसरे चुनावी राज्यों से इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com