भाजपा शुरू से ही यह आरोप लगा रही है कि उसके नेता की हत्या की गई है। यही कारण है कि भाजपा ने दिल्ली में इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें लिखा था पश्चिम बंगाल में दलितों की हत्याएं बंद करो।

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या, नाराज कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा कर्यकर्ताओं ने हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित बंग भवन पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी फूंका और जमकर नारेबाजी की।भाजपा शुरू से ही यह आरोप लगा रही है कि उसके नेता की हत्या की गई है। यही कारण है कि भाजपा ने दिल्ली में इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें लिखा था पश्चिम बंगाल में दलितों की हत्याएं बंद करो।

प्रदर्शन में शामिल हुए मनोज तिवारी 

विरोध प्रदर्शन में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, और पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मुकुल रॉय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम के साथ-साथ सीआरपीएफ की एक कंपनी के अलावा 2 महिला कंपनी भी तैनात की गई थी।

बता दें कि बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में दलित भाजपा नेता का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता पाया गया था। नेता की शर्ट पर बंगाली में लिखा था तो तुम मारे गए। यह भी कहा जा रहा है कि उसके पास से एक नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि भाजपा में शामिल होने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

भाजपा शुरू से ही यह आरोप लगा रही है कि उसके नेता की हत्या की गई है। यही कारण है कि भाजपा ने दिल्ली में इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें लिखा था पश्चिम बंगाल में दलितों की हत्याएं बंद करो।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com