पाकिस्तान की इस पत्नी ने बेवफा पति को गुंडों से पिटवाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक महिला ने बेवफा पति को सबक सिखाने के लिए उसे गुंडों से पिटवाया। महिला को शक था कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। मामले में लुबना कमर रजा नामक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

OMG!! दफनाने ले जा रहे थे, ताबूत से उठ कर बैठ गई ‘लाश’

लुबना को शक था कि उसका पति रजा कमर इकबाल उसे धोखा दे रहा है, क्योंकि लगातार विरोध के बावजूद वह रात में देर से ही घर लौटता था। लुबना ने इसका जिक्र अपनी सहेली कोसर से किया। कोसर ने उसे बताया कि पेशावर में रहने वाला उसका पति, रजा को पिटवाने के लिए गुंडों का इंतजाम कर सकता है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, लुबना ने पति को सबक सिखाने के लिए गुंडों को पांच लाख रुपये दिए। भाड़े के गुंडों ने इस्लामाबाद में 15 अक्टूबर को लुबना के घर में उसकी पति की जमकर पिटाई की। लुबना ने ही गुंडों को घर के मुख्य दरवाजे की चाबी दी थी।

अब किसानों को गरीब से अमीर बना रही है इस अनार की खेती

इस साजिश से पर्दा तब हटा, जब इकबाल को पीटकर जा रहे गुंडों का सामना घर के ऊपरी हिस्से में रहने वाले अन्य परिजनों से हो गया। भेद खुलने के डर से गुंडों ने एक परिजन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने जांच के बाद लुबना को गिरफ्तार कर लिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com