पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए ये एक्सरसाइज हैं एक दम मस्त

महिलाओं के लिए पीरियड्स बड़ी समस्या नहीं होती बल्कि उन दिनों होने वाले दर्द की वजह से वो पीरियड्स से घबराती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो ये आसान से व्यायाम आपकी मदद कर सकते हैं।
पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए ये एक्सरसाइज हैं एक दम मस्त
 
अगर आप पीरियड्स के समय बहुत ज्यादा दर्द का अनुभव करती हैं तो आपको सही व्यायाम चुनना चाहिए। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान मॉर्निंग वॉक करना काफी फायदेमंद है। इससे आपके मसल्स रिलेक्स होते हैं और आपको दर्द से आराम मिलता है।

सर्दियों में सेहत के लिए चमत्कारी हैं तुलसी के पत्ते

अगर आपको वॉकिंग करना बोरिंग लगता है तो आप डासिंग को अपना सकती हैं। डासिंग वर्कआउट करने की तरह ही है। लेकिन इसमें कोई विशेष नियम नहीं होता। इसे आप अपने फन और सुविधा के अनुसार कर सकती हैं।
 
योगा से भी आप पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकती हैं। आप कौन सा योग अपनाएं ये आपकी सुविधा और आपके शरीर के लचीलेपन पर निर्भर करता है। इस बात का ध्यान रखें कि अपने शरीर पर इस दौरान ज्यादा प्रेशर ना दें।
 

प्लैकिंग भी वर्कआउट का एक तरीका है। प्लैकिंग में आपको अपने शरीर को एक पोजिशन पर थामना होता है। इसमें आपको अपने हाथ और पैर की मदद लेनी होती 
 
जुंबा आजकल एक्सरसाइज मार्केट में  लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन भारत में ये व्यायाम बिलकुल नया है। जुंबा डांस और एक्सरसाइज का मिला जुला रूप है। इससे आप अपना वजन तो कम कर सकती ही हैं साथ ही पीरियड्स के दर्द से भी निजात पा सकती हैं।
 
 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com