पुतिन देंगे भारत को ब्रह्मोस मिसाइल, एक फायर में खत्म हो जाएगा पूरा पाकिस्तान

रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत को एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं। भारत के साथ मिलकर रूस नई जेनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है। इस मिसाइल की रेंज 600 किलोमीटर से कुछ अधिक होगी जिसमें पूरा पाकिस्तान आ जाएगा। बता दें लगातार भारतीय सेना की ताकत में इजाफा हो रहा है। इससे पहले राफेल विमान भारत ने खरीदे थे और अब ये ब्रह्मोस। इस मिसाइल से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मारक क्षमता बढ़ जाएगी। इससे वह दुश्मन के ठिकानों पर अचूक निशाना लगा पाएगा।fotorcreated

 

भारत ने इस साल जून में मिसाइल टेक्नॉलजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) की सदस्यता ली थी। रूस इससे काफी खुश है, इसलिए वह भारत के साथ मिलकर नई जेनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का इच्छुक है। एमटीसीआर की गाइडलाइंस में इस बात का उल्लेख है कि सदस्य देश 300 किलोमीटर से अधिक रेंज की मिसाइल ग्रुप से बाहर के देशों को ना ही बेच सकते हैं और ना ही उनके साथ मिलकर इन्हें बनाने की सोच सकते हैं।

कैसी होगी मिसाइल

बलिस्टिक मिसाइल को आधी दूरी ही गाइड किया जाता है। इसके बाद की दूरी वे ग्रैविटी की मदद से तय करती हैं। वहीं क्रूज मिसाइल की पूरी रेंज गाइडेड होती है। ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल है। यह बिना पायलट वाले लड़ाकू विमान की तरह होगी, जिसे बीच रास्ते में भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसे किसी भी ऐंगल से अटैक के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। यह दुश्मन के मिसाइल डिफेंस सिस्टम से बचते हुए उसकी सीमा के अंदर घुसकर ठिकानों को तबाह करने का दमखम रखती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com