पूरे देश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, अभी और गर्मी बढऩे की आशंका!

नई दिल्ली: पूरे भारत में इन दिनों खासकर मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। कुछ स्थानों पर आंधी पानी ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन इससे नुकसान भी हुआ है। रविवार को दिल्ली में गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल किए रखा। उत्तर प्रदेश में भी आज कल आसमान से आग बरस रही है। प्रदेश में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। यूपी में अभी और गर्मी बढऩे के संकेत मिले हैं।

रविवार को कई क्षेत्रों पारा 47 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इलाहाबाद में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुंदेलखंड के बांदा और उरई का अधिकतम तापमान लगभग 47 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर बिहार में शनिवार रात आंधी,पानी व वज्रपात में नौ लोगों की मौत हो गई। झारखंड में भी लू लगने से दो लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ रहा है। यहां बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं उत्तराखंड के केदारनाथ में ओलावृष्टि से साथ बारिश व गंगोत्री यमुनोत्री में बारिश हुई है। दिल्ली में रविवार को रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। झारखंड में प्रचंड गर्मी के कारण लू से दो लोगों की जान चली गई। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा। बिहार में शनिवार देर रात व रविवार तड़के आंधी-पानी व वज्रपात से नौ लोगों की मौत हो गई। रविवार को मोतिहारी, शिवहर एवं गोपालगंज में आंधी के साथ बारिश हुई।

हिमाचल में बारिश के साथ-साथ तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में 16 व 17 मई को मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अंधड़ के साथ-साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इसके अलावा राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व एक-दो स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है। इससे राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में मौसम खुशनुमा है तो बाकी जगह पारा उछाल भर रहा है।

मैदानी इलाके गर्मी से हलकान हैं और रही-सही कसर पूरी कर दे रहे गर्म हवा के थपेड़े। रविवार को भी मौसम यही रंग लिए था। शाम को केदारनाथ धाम में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई तो गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बौछारें पड़ीं। उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहाए जबकि पहाड़ के कुछ हिस्सों में 29 डिग्री के बीच।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com