वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि जब शीला दीक्षित की सरकार दिल्ली में सत्ता में आई थी तो उस समय भी केंद्र में भाजपा की सरकार थी। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने सभी विकास कार्य कराए। कहीं कोई दिक्कत नहीं रही। आप सरकार को तो काम नहीं करने का बहाना चाहिए। कभी कोई बहाना ढूंढ लाते हैं तो कभी कोई नया शिगूफा छोड़ देते हैं। हकीकत में यह सरकार जनता के प्रति गंभीर ही नहीं है।