पूर्व मंत्री कपिल मिश्र का नया खुलासा, केजरीवाल पर लगाया पार्टी फंड को छुपाने का आरोप!

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला जारी रखते रविवार को एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने देश के साथ धोखा किया है। अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल ने पर्दे के पीछे कई काले कारनामे किए। इसी के साथ आप विधायक ने कहा कि वह सोमवार को 11 बजे जाकर अरविंद केजरीवाल के कारनामे का काला चि_ा सीबीआई के सामने रखेंगे।

उन्होंने इस दौरान पहले अरविंद केजरीवाल का पूर्व का वीडियो दिखाया जिसमें वह पारदर्शिता की बात कर रहे हैं। कपिल मिश्रा ने आप का 2013-14 का फंडिंग को लेकर आकड़ा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि इसमें 25 करोड़ रुपए का फंड छिपाया गया चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंंने आरोप लगाया कि फर्जी कंपनियों ने 2 करोड़ रुपए चंदे के रूप में दिए। ये कंपनियां अरविंद केजरीवाल के करीबियों की थीं। पत्रकार वार्ता में विधायक शिव चरण गोयल का नाम लिया। उन्हें भी इन कंपनियों से जुड़ा बताया। 2014-15 और 2015-16 में भी पैसे की जानकारी छिपाई गई। चुनाव आयोग के साथ आयकर विभाग को भी गलत जानकारी दी गई।

चुनाव आयोग को पार्टी के खाते की गलत जानकारी दी गई। 25 करोड़ रुपए छिपाए गए। नील नाम के शख्स ने की दस्तावेज जुटाने में मदद। वो भी पीसी में साथ हैं। पूर्वी दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से विधायक कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की अपनी मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। इससे पहले शनिवार को विधायक कपिल मिश्रा का अनशन लगातार चौथे दिन जारी रहा।

शनिवार सुबह कपिल मिश्र ने अरविंद केजरीवाल के नाम फिर एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने फिर दोहराया कि रविवार को वह ऐसा तथ्य सार्वजनिक करेंगे जिससे देश को पता चल जाएगा कि आप इन विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे हैं। कपिल ने केजरीवाल से कहा कि रविवार के लिए भी कोई नया तमाशा ढूंढ़ लीजिएगा ध्यान भटकाने के लिए। उन्होंने कहा कि जब तक इन विदेशी दौरों के विवरण सार्वजनिक नहीं होते वह अनशन नहीं तोड़ेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com