पूर्व सीएम शिवराज सिंह के घर कांग्रेस नेताओं ने जाकर दी 21 लाख किसानों की सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी जिनका कर्ज माफ करने का सरकार दावा कर रही है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खुली जीपों में किसानों की सूचियां भरकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे और उन्हें 21 लाख किसानों की सूचियां सौंपी। यह सूची जिलावार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर मध्यप्रदेश में 21 लाख किसानों की कर्ज माफी की सूची सौंपी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने यहां कहा राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। इन किसानों की सूची और पेन ड्राइव में ब्योरा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को सौंपा है।

कांग्रेस का दावा है कि जय जवान जय किसान ऋ ण माफी योजना के तहत कुल 55 लाख किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होना है। आचार संहिता लगने के पूर्व करीब 21 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुके हैं। उन्हें कर्ज माफी के प्रमाण पत्र भी दिए जा चुके हैं। आचार संहिता के बाद शेष बचे किसानों के भी अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी जो खुद को किसान हितैषी बताती हैए निरंतर कर्ज माफी पर झूठ परोसकर किसानों को भ्रमित और गुमराह करने में लगी हुई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com