प्रभुदेवा से शादी करने को बेताब थी यह हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस

साउथ के सुपरस्टार एक्टर और दुनियाभर में मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का कोई सानी नहीं हैं। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता हैं। प्रभुदेवा को बचपन से ही नाचना पसंद है। उनके पिता भी एक मशहूर कोरियोग्राफर थे। लेकिन बात करेंगे उनकी ऐसी लवस्टोरी की जो कभी पूरी ना हो सकी..यहां तक कि उनसे शादी करने के लिए साउथ की इस हिट एक्ट्रेस ने अपना धर्म तक बदल लिया था….प्रभुदेवा से शादी करने को बेताब थी यह हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस

साउथ की जानी-मानीं एक्ट्रेस नयनतारा आज हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी फिल्में आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती हैं। एक समय था जब नयनतारा और प्रभुदेवा का अफेयर खबरों में छाया हुआ था।

इसी मोहब्बत के चलते दोनों में कई साल डेटिंग भी हुई और नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने को कहा। लेकिन शादी ना करने की प्रभु की बड़ी मजबूरी थी।
यहां तक कि नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल डाला था। लेकिन फिर भी कोई बात ना बन सकी। इसके पीछे बहुत बड़ा कारण यह था कि प्रभुदेवा पहले से एक शादीशुदा थे।

प्रभुदेवा 1995 में ही शादी कर चुके थे। इसके बावजूद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। प्रभुदेवा भी नयनतारा से शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी यह इच्छा इस वजह से पूरी ना हो सकी।

जब प्रभुदेवा की पत्नी को इस अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें कोर्ट जाने की धमकी दी। कोर्ट जाने की धमकी देने के प्रभु की पत्नी ने उन्हें भूख हड़ताल करने की जैसी चेतावनी भी दी।

प्रभुदेवा और नयनतारा ने इस धमकी के चलते कदम पीछे खींच लिए और दोनों का शादी करने का सपना अधूरा रह गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com