प्रियंका की खूबसूरती को लेकर विवादित बयान: BJP की मानसिकता का हुआ पर्दाफाश

नई दिल्ली: BJP सांसद विनय कटियार ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया।

प्रियंका की खूबसूरती को लेकर विवादित बयान: BJP की मानसिकता का हुआ पर्दाफाश
 
 
कांग्रेस की लिस्ट का जिक्र करते हुए कटियार ने कहा कि उनसे (प्रियंका) ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं हैं जो स्टार कैंपेनर हैं। दरअसल, कांग्रेस की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसपर पत्रकार ने उनसे राय लेनी चाही थी। इसपर कटियार खूबसूरती का जिक्र करने लगे।
 
वहीं इसके बाद राजनीति गलियारे में हलचल मच गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बयान के बाद भाजपा की मानसिकत का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि महिलाओं ने मेहनत करके अपनी जगब बनाई है। प्रियंका  गांधी ने कहा कि भाजपा के पास ज्यादा सुंदर प्रत्याशी हैं। प्रियंका गांधी ने विनय कटियार के इस बयान के बाद जमकर हमला बोला है।

दिल्ली की महिला सिपाही ने किया बड़ा खुलासा: छुट्टी के बदले जिस्म मांगते हैं अफसर

बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 जनवरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद का भी नाम है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का भी नाम लिस्ट में है। इसके अलावा शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, प्रियंका गांधी वाड्रा का भी नाम है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन ना होने तक शीला दीक्षित को कांग्रेस ने अपना सीएस चेहरा बनाया था। लिस्ट में कुल 40 नामों को शामिल किया गया है।

उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी का चुनाव सात चरणों में होगा। उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इसमें सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं।
कटियार के बयान से पहले 24 जनवरी को जेडयू के नेता शरद यादव ने विवादित बयान दिया था। शरद यादव ने कहा था, ‘बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव मोहल्ले की इज्जत जाएगी, वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत, और आने वाला सपना पूरा नहीं हो सकता।’ शरद यादव यह कहना चाहते थे कि वोट की इज्जत बेटी कि इज्जत से बड़ी है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com