प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बनाया अपना स्टार प्रचारक ! पढि़ए पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जहां एक तरफ अब तक सिर्फ 43 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है, वहीं इनके प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों को नाम घोषित कर दिया है। इन स्टार प्रचारकोंं में सबसे अहम नाम है प्रियंका गांधी वाड्रा का है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी यूपी विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक होंगे।
समजावादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लडऩे की घोषणा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब तक सिर्फ 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं।

इन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी 40 स्टार प्रचारकों को दी गयी है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकोंं के नाम घोषित कर दिये हैं। इन स्टार प्रचारकों में सबसे अहम नाम प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह का है। कांग्रेस पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और बीएसपी ने भी कुछ दिन पहले अपने स्टार प्रचारकों की घोषण की थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले चुनाव में यह स्टार प्रचारक चुनाव में प्रत्याशियों को कितना फायदा पहुंचा सकते हैं।

यह होते हैं स्टार प्रचारक
हर राजनैतिक पार्टी चुनाव के समय अपने प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारक की घोषणा करती है। स्टार प्रचारक वह लोग होते हैं जिनके नाम पर भीड़ जमा होती है और प्रत्याशी का चुनाव प्रचार किया जाता है।

आज और प्रत्याशियों का नाम घोषित कर सकती है कांग्रेस
यूपी विधानसभ चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 105 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है। अभी तक कांग्रेस ने सिर्फ 43 ही प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है,जबकि 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी होनी बाकी है। कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि मंगलवार शाम तक कुछ और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पार्टी कर सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com