प्रियंका चोपड़ा की कहानी तस्वीरों की जुबानी: B’DAY SPECIAL

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन पर प्रियंका अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ लंदन गई हैं। दोनों को लंदन में स्पॉट किया गया। इस अभिनेत्री ने कड़े संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। बचपन से लेकर मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। स्कूली दिनों में प्रियंका को उनके दोस्त मोटी और काली कहकर चिढ़ाते थे और आज वह दुनिया की खूबसूरत और सेक्सी एक्ट्रेस में शुमार हैं। आज हम आपको प्रियंका के सफर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी आश्चर्य से  भर जाएंगे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को  जमशेदपुर में हुआ था। उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। प्रियंका चोपड़ा जब अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहती थीं, तो वहां के स्कूल में उन्हें नस्लीय भेदभाव का शिकार होना पड़ा। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं और वैश्विक पटल पर छा गईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का  रुख किया। प्रियंका ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति  जिंटा मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफल फिल्में दीं। 

बॉलीवुड में अपनी सफलता सिद्ध करने के बाद प्रियंका ने ‘बेवॉच’ फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया। अमेरिकी सीरियल सीरीज ‘क्वांटिको’ में प्रियंका के काम को  खूब  सराहा गया। बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड के बाद अब ​फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वह सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com