प्रियंका चोपडा़ गोवा में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग लंच डेट पर हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें

 प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस इन दिनों बी टाउन के सबसे चर्चित कपल बन गए हैं। दोनों का करीब हर दिन साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना और एक दूसरे के बगैर कहीं भी न जाना लोगों को उनके रिलेशनशिप के बारे में बिना कुछ बताए ही सब कुछ बयां कर दे रहा है। दोनों एक साथ कुछ पल बिताना चाहते थे इसलिए 25 जून को गोवा के लिए रवाना हो गए। अब दोनों की साथ में लंच करते हुए एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके साथ परिणीती चोपडा़ भी दिख रही हैं। तस्वीर देख कर लग रहा है कि निक ही ये सेल्फी ले रहे हैं। प्रियंका ने इस दौरान वाईट और ग्रे चेक ड्रेस पहनी हैं वहीं निक ब्लैक कट स्लीव लूज टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपडा़ निक जोनस के साथ। फोटो : साभार इंस्टाग्राम
निक को मिलाने लाई थीं मां से 
प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस के रिलेशनशिप को लेकर जो अफवाहें उड़ रही थीं प्रियंका ने निक को भारत ला कर उन पर मुहर लगा दी है। दरअसल प्रियंका और निक कुछ दिन पहले ही इंडिया आए हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका उन्हें यहां अपनी मां और फ्रेंड्स से मिलाने लाई हैं। प्रियंका ने वर्सोवा में एक नया घर खरीदा है और इसके लिए उन्होंने पार्टी भी रखी थी। प्रियंका के इस नए घर की पार्टी में निक जोनस भी उनके साथ शामिल हुए थे। इन सबके बाद प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अपने घर की छत पर निक के साथ बारिश के मजे लेते दिख रही हैं। कई बार प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले भी स्पॉट हुए। ये सभी बातें इस ओर इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच जो भी है वो केवल दोस्ती तो नहीं हैं। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com