प्रेग्नेंसी के दौरान न खाएं 6 चीजें, हो सकता है मिसकैरेज

यहां हम आपको 6 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान अवॉइड करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के समय ली गई कोई भी गलत डाइट बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है और मिसकैरेज का कारण बन सकती है। जो महिलाएं पहली बार मां बनने वाली होती है उनको पता नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं।

आयुर्वेदिक डॉक्टर और लंदन से साइकोलॉजी में पीएचडी, गीतांजली शर्मा कहती हैं इन दिनों लोगों में फ्रोजन फूड खाने का चलन हो गया है। इन्हें टिन्ड फूड भी कहते हैं। लोग लंबे समय से पैक्ड फूड आइटम्स और ज्यूस पीते हैं। इसके बहुत नुकसान होते हैं।

>ये चीजें प्रेग्नेंट महिलाओं को तो बिलकुल नहीं खाना चाहिए। बहुत समय से पैक्ड होने के कारण इनमें बैक्टीरिया डेवलप होने लगते हैं। जो बच्चे को इंफेक्ट कर सकते हैं और मिसकैरेज की वजह बन सकते हैं।

>इनको खाने से मां को भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इनके अलावा भी कई चीजें हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान अवॉइड करनी चाहिए। अाइए जानते हैं इनके बारे में।

1. कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में भी ब्रोमलिन होता है जो यूटरस में कंपन पैदा करता है जिससे मिसकैरेज हो सकता है। इसकी गर्म तासीर भी नुकसान की वजह बनती है।

2. स्प्राउटेड ग्रीन आलू
इसमें सोलेनिन नाम का एंजाइम होता है जो मिसकैरेज का कारण बन सकता है। यह बच्चे की सेल्स की ग्रोथ को रोक देता है।

3. पाइनएप्पल
पाइनएप्पल को शुरूआत के 3 महीनों में नहीं खाना चाहिए। इसमें भी ब्रोमलिन होता है जो यूटरस में कॉन्ट्रेक्शन कर देता है जिससे मिसकैरेज हो सकता है

4. शराब
रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि प्रेग्नेंसी में एल्कोहल लेने से मिसकैरेज होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। इसमें अत्यधिक मात्रा में शुगर कंटेट होता है जो मिसकैरेज का कारण बनता है।

5. जरूरत से ज्यादा नमक
प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा नमक खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे हाइपरटेंशन होता है जिससे मिसकैरेज हो सकता है। ज्यादा नमक खाने से हाथों-पैरों, चेहरे की सूजन भी बढ़ जाती है।

6. एलोवेरा
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यह haemorragic होता है जो आर्टीज को ओपन कर देता है जिससे मिसकैरेज के चांस बढ़ जाते हैं। प्रैग्नेंसी के दौरान ऐलोवेरा ज्यूस पीना अवॉइड करना चाहिए।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com