फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे पत्नी सोनी राजदान ने दी शुभकामनाएं

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने आज अपना 72वां जन्मदिन मनाया। महेश भट्ट के जन्मदिन पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से तमाम लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन इन सभी शुभकामनाओं के बीच एक शुभकामना उनके लिए सबसे खास साबित हुई। ये थी महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान की शुभकामनाएं।

महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देती रहती हैं। ऐसे में महेश भट्ट के जन्मदिन के मौके पर सोनी ने उन्हें खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जो महेश भट्ट के लिए भी बेहद खास हैं।

सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए महेश भट्ट की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट! आपको उम्र रोक नहीं सकती। आप ऐसे ही हमें अपनी बुद्धिमत्ता और अच्छी समझ के साथ प्रेरित करते रहें।’

बता दें कि कुछ दिन पहले ही महेश भट्ट काफी चर्चाओं में आ गए थे। जब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनकी व्हॉट्सएप चैट्स वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते को लेकर भी कई बातें सामने आई थीं। इसके अलावा कई वीडियो भी दोनों के साथ में वायरल हुए थे। जिनको लेकर महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती काफी ट्रोल भी हुए थे।

अपने पति के ऐसे मुश्किल समय में भी उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी पूजा भट्ट ने उनका समर्थन किया था। सोनी ने सोशल मीडिया पर महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के वायरल चैट्स को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया था।

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की बातें रिया के सुशांत का घर छोड़कर जाने के बाद की थीं। जिसे लेकर महेश भट्ट पर आरोप लगे थे कि उन्होंने ही सुशांत के साथ ब्रेकअप के लिए रिया को उकसाया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com