फैन को डांट पड़ते देख खिलखिलाकर हंसने लगे तैमूर

फैन को डांट पड़ते देख खिलखिलाकर हंसने लगे तैमूर

अली खान के किसी दिन फोटोज या वीडियोस वायरल ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता. तैमूर अपने जन्म से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके नाम से ना जाने कितने ही अकाउंट बने हैं जिसके द्वारा हर दिन तैमूर की क्यूट फोटोज शेयर की जाती है. अब तो तैमूर किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. तैमूर के साथ हर कोई सेल्फी लेना चाहता हैं और ऐसे ही एक फैन ने हाल ही में तैमूर के साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश की लेकिन तैमूर ने नैनी ने उसे डांट लगा दी.फैन को डांट पड़ते देख खिलखिलाकर हंसने लगे तैमूर

हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बार फिर उनका क्यूट अंदाज़ देखने को मिला. इस वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर अपनी नैनी की गोद में मस्त अंदाज़ में नजर आ रहे हैं और इस दौरान ही फैंस उन्हें देखकर तैमूर-तैमूर चिल्लाने लग जाते हैं. अपना नाम सुनते ही तैमूर खिलखिलाने लगते हैं. तभी एक शख्स पीछे से आकर तैमूर के साथ सेल्फी लेने लगता है और जैसे ही नैनी उसे देखती है तो वो उस आदमी को झिड़क देती है और उसे गुस्से में देखने लगती है.

इसी बीच कार में से सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया खेमू को लेकर आती हैं. इनाया और तैमूर की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. इनाया भी क्यूटनेस के मामले में तो तैमूर को कड़ी टक्कर देती हैं. सोशल मीडिया पर इस समय तैमूर और इनाया की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं और फैंस एक बार फिर तैमूर के क्यूट अंदाज़ को देखकर खुश हो गए हैं.

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com