बाप रे! 1000 हजार रुपए के इस एक अंडे से बन सकता है 10 लोगों के लिए ऑमलेट…

नई दिल्ली : बाप रे एक अंडे की कीमत 1000 हजार रुपए। आखिर ऐसा क्या खास है इसमें…ये सवाल तो आपके मन में भी जरूर आया होगा। क्या आपको पता है ये अंडा किसका है। ये अंडा Emu का है।

xx2

OMG!! इस मां के पेट में पल रहा है ईश्वर का बच्चा

झारखंड में कुछ किसान ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू के पालन को स्वरोजगार का हिस्सा बना रहे हैं। यहीं नहीं बल्कि तकरीबन पूरे झारखंड में ही अब ईमू पालन जोर पकड़ रहा है। ईमू आस्ट्रेलिया का पक्षी है। इसके मांस-अंडे से लेकर पंख और नाखून तक काफी महत्वपूर्ण हैं, जो बाजार में ऊंची दर पर बिकते हैं। इसके एक अंडे की कीमत लगभग 1000 रुपए है। इसके एक बड़े अंडे से करीब दस लोगों के लिए ऑमलेट बनाया जा सकता है।

ईमू के मांस में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और अन्य खनिज लवण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-सी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जबकि वसा और कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है। इसका मांस 500 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिकता है। इसका मांस हृदय रोगियों के लिए काफी लाभप्रद माना जाता है। ईमू पक्षी वर्ष में 60 से 70 अंडे देती है।

बाप रे! इस एक अंडे से बन सकता है 10 लोगों के लिए ऑमलेट...

ईमू अक्टूबर से मार्च के बीच में ही अंडा देती है। इसका अंडा, मुर्गी के अंडे से 10 गुना बड़ा होता है। ईमू के प्राकृतिक भोजन में शामिल हैं, कीट, पौधों के कोमल पत्ते तथा चारे। ये विभिन्न प्रकार की सब्जियां तथा फल खाते हैं।

 

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com