बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फोनी पीडि़तों को दिये एक करोड़ रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

मुंबई: चक्रवात फोनी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही हुई है। वैज्ञानिकों और सरकार की मुस्तैदी से इस बार फोनी में अधिकतम लोगों की जान बचाई जा सकी है लेकिन लोगों के घर बार का काफी नुकसान हुआ है।


लोगों के सामने जीवन यापन दोबारा से शुरू करने का बड़ा संकट है। ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार उनके रहनुमा बनकर सामने आए हैं। अक्षय कुमार ने फोनी पीडि़त परिवारों की मदद के लिए एक करोड़ रुपए दान किया है। अक्षय कुमार ने यह रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। ाथ ही उन्होंने देश के लोगों से अपील की है कि जिनसे जो भी बनता है वे फोनी प्रभावित लोगों की मदद करें।

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान चक्रवात फोनी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। राज्य में चक्रवात की चपेट में आकर अभी तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। दलाई लामा कार्यालय की ओर से पटनायक को लिखे एक पत्र में कहा गया ओडिशा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मैं ष्दलाई लामा ट्रस्ट से राहत एवं पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए 1000000 रुपए दान देता हूं। उन्होंने चक्रवात का सामना करने के लिए ओडिशा सरकार द्वारा उठाए कदमों की सराहना भी की।

साथ ही मारे गए लोगों और राज्य में हुई क्षति पर दुख भी व्यक्त किया। दलाई लामा ने कहा कि सक्रिय कार्रवाई के चलते लोग कम प्रभावित हुए है। इस बीचए मुख्यमंत्री पटनायक ने चक्रवात प्रभावित लोगों के लिए अपना एक साल का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष को देने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी अपना एक महीने का वेतन दान दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष को दान दिए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सरकार ने 10-10 करोड़ रुपये चक्रवात पीडि़तों के लिए दिए हैंण् वहीं उत्तराखंड सरकार ने पांच करोड़ रुपए दिए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com