बिना इजाजत के सहारनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, रोकने को प्रशासन मुस्तैद

बिना इजाजत के सहारनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, रोकने को प्रशासन मुस्तैद

जातीय हिंसा से झुलस रहे शब्बीरपुर के लोगों का हाल जानने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को खारिज करते हुए उन्हें यहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर में के लिए निकल लिए हैं।बिना इजाजत के सहारनपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, रोकने को प्रशासन मुस्तैद
यह भी पढ़े: अभी-अभी: आई ये बड़ी खबर ट्रंप हुए लापता, तलाश में निकली पूरी दिल्ली पुलिस…
शब्बीरपुर में हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की मनाही के चलते राहुल सड़क के रास्ते वहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि कांग्रेसियों ने बाकायदा उनका कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उधर, जिला प्रशासन राहुल गांधी को सहारनपुर की सीमा से बाहर रोकने के लिए मजबूत योजना बनाने में जुट गया है।

दरअसल, महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर पांच मई को शब्बीरपुर जातीय संघर्ष हो गया था। इसके बाद शुरू हुई सियासत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, रालोद के महासचिव जयंत चौधरी सहित कई लोग पहुंचे। 23 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती गांव पहुंची थी। उनकी सभा से लौटते लोगों पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था और इसमें एक युवक की मौत हो गई।

इसके बाद शासन ने शब्बीरपुर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अचानक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति मांगी तो प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। हालांकि प्रशासन ने सहारनपुर दौरे की अनुमति को खारिज कर दिया है। बावजूद इसके कांग्रेसियों का दावा है कि हर हाल में राहुल गांधी सहारनपुर आएंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com