दिनांक- 22 फरवरी 2017, दिन- बुधवार

आज बुधवार है और तारीख 22 फरवरी 2017, जानिए अपना राशिफल।

दिनांक- 22 फरवरी 2017, दिन- बुधवार

मेष: आपकी कार्ययोजना का  विस्तार संभव है। दिन की शुरूआत भक्तिभाव से होगी। राजनिति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी। शुभ रंग लाल। 

वृषभ: आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाएं रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। शुभ रंग सफेद

मिथुन: आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ रंग हरा

कर्क: आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें। शुभ रंग फिरोजी

सिंह: आपके कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आथिर्क निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेन-देन से आज बचकर रहें। शुभ रंग भूरा

कन्या: आपकी सही रणनीति से शत्रु  परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है। शुभ रंग पीला। 

तुला: आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ रंग स्लेटी 

वृश्चिक: समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यवसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। सतर्क रहें। शुभ रंग गुलाबी

धनु: अपने हुनर से लोगों को प्रभावित कर्रेगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ रंग आसमानी 

मकर: दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर हैं। आप कमजोर दिल के हैं। शुभ रंग नीला 

कुम्भ: लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धन लाभ के योग हैं। आपके बर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ रंग काला

मीन: आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है।  विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग हरा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com