जानिए: बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

बुधवार के राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

 जानिए: बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष- आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह है। मजाक करने में नाराजगी की परिस्थिति बन सकती है। तबीयत का ध्यान रखें। व्यर्थ दूसरों के विवादों में न दखल दें।

वृषभ- रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता हैं। वाहन पर खर्च होगा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।

मिथुन-समय रहते कार्यों को पूरा करें। काम की अधिकता रहेगी। व्यस्त रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता न करें। जो हुआ उसमें प्रसन्न रहें, परमात्मा की इच्छा इसी में थी। धन लाभ संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

कर्क-मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि-भवन के अटके मामले आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे। धार्मिक रुचि में वृद्धि होगी।

कन्या-आप के चिड़चिड़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल खराब रहेगा। आप किसी की भावनाओं को नहीं समझते। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं, नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आदत बदलें, हालात बदल जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला-अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास में बहुत कमी है। कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले सकते। नित्य सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक-समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान  शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

धनु- व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें।

मकर- आकस्मिक धन खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। मन अनुकूल वातावरण में समय व्यतीत होगा। वैवाहिक प्रस्ताव निर्णायक होंगे। यदि आप खनिज के व्यापार से जुड़े हैं, तो समय अनुकूल है।

कुम्भ- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मीन-लोग आप पर बहुत विश्वास रखते हैं, उनके विश्वास पर आप कायम रहें। आर्थिक लाभ आज हो सकता है। नौकरी छोड़ने का मन आप बना चुके हैं। समय साधारण है। 

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com