ब्लू व्हेल: फिर बच्चे ने उठाया ये खौफनाक कदम, पड़ोसन को मारने का मिला टास्क....

ब्लू व्हेल: फिर बच्चे ने उठाया ये खौफनाक कदम, पड़ोसन को मारने का मिला टास्क….

एक नाबालिग ने क​थित तौर पर ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए पड़ोस में रह रही अधेड़ उम्र की महिला पर चाकू से हमला कर दिया।ब्लू व्हेल: फिर बच्चे ने उठाया ये खौफनाक कदम, पड़ोसन को मारने का मिला टास्क....Big News: पीएम मोदी का बर्थडे सेवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा!

मामला राजस्थान के जोधपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां प्रतापनगर थाना इलाके में एक महिला पर पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने हमला कर दिया। इस दौरान इस नाबालिग ने महिला की पीठ और गर्दन पर करीब आधा दर्जन वार कर किए। हमले के दौरान यह महिला चिल्लाई तो नाबालिग वहां से भाग गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा हुआ है। महिला के पति रामेश्वर का कहना आरोपी लड़का ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। लड़के को उसकी पत्नी सीता की हत्या का टास्क मिला था। लड़का भी उसके पड़ोस में रहता है। इस टास्क को पूरा करने के लिए इस लड़के ने इस महिला पर हमला किया।

हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में पुष्टि नहीं की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लड़के से पूछताछ की जा रही है।

जोधपुर में ब्लू व्हेल गेम खेलते हुए इससे पहले एक किशोरी जान देने की दो बार कोशिश कर चुकी है। 

इस लड़की ने पहले पहाड़ी से झील में कूद कर जाने देने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त झील के पास मौजूद गोताखोर ने इसे बचा लिया। इसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। करीब 17 साल की इस लड़की ने इसके बाद एक बार फिर नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते पता चलने पर इसे बचा लिया गया। इस लड़की ने हाथ पर ब्लू व्हेल का निशान भी बना रखा था। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com