बड़ी खबर: आज शाम 7:30 बजे नहीं होगा पीएम का संबोधन

पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पहले ये सूचना थी कि आज शाम 7:30 बजे पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे लेकिन अब ये संबोधन 7:30 बजे नहीं होगा। PMO से मिल रही जानकारी के मुताबिक  इस प्रोग्राम के समय में कुछ बदलाव किया जा सकता है। ये प्रोग्राम तय समय से अलग समय पर हो सकता है।

सरकारी नौकरी में निकली हैं भर्तियां, क्या आपने किया अप्लाई

माना जा रहा है कि पीएम इस संबोधन के दौरान कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि नोटबंदी के 50 दिन 28 दिसंबर को पूरे हो गए। इस बात की संभावना है कि पीएम मोदी बेनामी संपत्ति पर कड़ा प्रहार कर सकते हैं। मोदी अपने इस संबोधन में कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र भी कर सकते हैं।

पहली बार बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं मौनी राय, शेयर की बेहद हॉट तस्वीरें

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नववर्ष की शुरुआत से पहले देश को आज शाम साढ़े सात बजे संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में नोटबंदी के बाद के रोडमैप के बारे में बोल सकते हैं। वह नोटबंदी के बाद से एक बड़ी समस्या बने रहे नकदी के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी खासतौर पर बोल सकते हैं। यह राष्ट्र के नाम उनका दूसरा संबोधन होगा। इससे पहले आठ नवंबर को अपने पहले संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद करने की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री अपने दूसरे संबोधन में आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद अर्थव्यवस्था के सामने पेश आई समस्याओं से निपटने के कदमों पर भी बोल सकते हैं। इसके अलावा कई कल्‍याणकारी योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। पीएम नोटबंदी से हुई आम जनता को परेशानी के मरहम के तौर पर कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। इनमें किसानों के लिए कर्ज माफी जैसा विकल्प भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के मौके पर पीएम देश की जनता को धन्यवाद देंगे, जिन्होंने कठिनाई के बावजूद संयम बनाए रखा। साथ ही इन 50 दिनों में सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए उनका ब्यौरा भी दिया जाएगा। इस संबोधन में काले धन के खिलाफ लड़ाई और नोटबंदी से जुड़ी कुछ नई घोषणाएं कर सकते हैं। जनधन खातों को लेकर भी महत्वपूर्ण ऐलान संभव है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com