बड़ी खबर: लखनऊ जू में मुफ्त चल रहे थ्री डी शो के लिए लेना होगा अब टिकट

बड़ी खबर: लखनऊ जू में मुफ्त चल रहे थ्री डी शो के लिए लेना होगा अब टिकट

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के सारस प्रेक्षागृह में 13 माह से मुफ्त चल रहे टू डी और थ्री डी शो टिकटेड हो गए हैं। जू प्रशासन ने शुक्रवार को पहला टिकटेड शो चलाया, जिसमें 80 लोगों ने टिकट लेकर शो देखे। थ्री डी शो के टिकट का शुल्क हर उम्र के लिए 30 रुपये रखा गया है।बड़ी खबर: लखनऊ जू में मुफ्त चल रहे थ्री डी शो के लिए लेना होगा अब टिकट

शो में चिड़ियाघर के वन्यजीवों पर बनी 18 से 20 मिनट की लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि मूवी में प्राणि उद्यान की अब तक की यात्रा दिखाई गई है। प्रेक्षागृह में दर्शकों के लिए रोजाना 5 शो होंगे। पहला शो दोपहर बारह बजे से शुरू होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे, दो बजे, तीन बजे और शाम 4 बजे शो होंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com