भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहं'शाह' का हुआ शाही स्वागत, सड़कों पर उमड़े लोग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहं’शाह’ का हुआ शाही स्वागत, सड़कों पर उमड़े लोग…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ​काफिला भव्य स्वागत के बीच दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचा। सड़कों के दोनों ओर से फूल वर्षा की गई और महिलाएं एक ही परिधान में नजर आईं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहं'शाह' का हुआ शाही स्वागत, सड़कों पर उमड़े लोग...अभी अभी: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे के दुसरे ही दिन, कोविंद को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, BJP के भी उड़े होश…

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वे ई-लाईब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मीटिंगों का मैराथन सिलसिला प्रारंभ होगा। इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे अमित शाह जयपुर पहुंचे। इसके बाद भाजपा मुख्यालय तक के सफर में उनका आठ जगह स्वागत ​किया गया। राजस्थानी परंपरा में रंगे स्वागत सत्कार को देखकर अमित शाह भी काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

एयरपोर्ट के बाहर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क के दोनों अोर अमित शाह के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दी। कार्यकर्ताओं के ​हुजूम में विशेष आकर्षण था, बड़ी तादाद में आई भाजपा की महिला कार्यकर्ता।

एक रंग के परिधान पहने इन महिला कार्यकर्ताओं ने शाह का परंपरागत ढंग से ​तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद जेएलएन सर्किल से लेकन डब्लयूटीपी और भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक शाह का फूल बरसाकर और नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित, कालबेलिया नृत्य भी

अमित शाह का स्वागत

वहीं अमित शाह ने इसी बीच गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प भी अर्पित किए। अमित शाह के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस दौरान राजस्थान परम्परा के रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इनमें कालबेलिया नृत्य विशेष रहा।

गौरतलब  है कि अमित शाह तीन दिन जयपुर में रहेंगे व 14 मीटिंग में सम्मलित होंगे। आज शाह आधा दर्जन से अधिक बैठक करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों, मंत्रियों व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अमित शाह शहर के प्रबुद्धजनों से भी मिलेंगे। वहीं जयपुर प्रवास के दौरान उनका अमित शाह साधु-संतों से भी मिलेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com