भारत माता की प्रतिमा को तोड़ा गया, लोगों में आक्रोश, हंगामा

भारत माता की प्रतिमा को तोड़ा गया, लोगों में आक्रोश, हंगामा
लखनऊ , 4 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में कुछ शरारती तत्वों ने भारत माता की प्रतिमा को तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को खंडित देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। माहौल को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गये। फिलहाल अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आगरा के हरीपर्वत इलाके के दीवानी चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा के हाथ मेें भारतीय ध्वज भी था। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो देखा कि प्रतिमा का हाथ नीचे गिरा दिया गया था जबकि हाथ में मौजूद रहने वाला तिरंगा भी गायब था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से भारत विकास परिषद, हिंदूवादी संगठन और बीजेपी कार्यकर्ता दीवानी चौराहे पर जुट गये और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गये। अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी शरारती तत्वों ने इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com