भोपाल की सेंट्रल जेल में इस एक्ट्रेस का बना अश्लील MMS, बाथरूम में…

भोपाल: आतंकवादियों के भागने के बाद MP की यह ISO जेल एक बार फिर से ‘कुख्यात’ हो गई है। यह वही जेल है, जहां के जेलर (अब सस्पेंड जेल अधीक्षक) पुरुषोत्तम सोमकुंवर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में 3 नवंबर तक जेल में हैं।

भोपाल की सेंट्रल जेल में इस एक्ट्रेस का बना अश्लील MMS, बाथरूम में...
इस जेल में जब मोनिका बेदी कैद थी, तभी इसी सोमकुंवर ने उसके बाथरूम में CCTV लगवा दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ISO जेल सुरक्षा के लिहाज से कैसी होगी।
आतंकियों के फरार होने के बाद फिर बदनाम हुई जेल…
कहने को तो भोपाल की सेंट्रल जेल को ISO सर्टिफिकेट मिला हुआ है, लेकिन इस पर कलंक भी बहुत लगते रहे हैं। आतंकियों के भागने के बाद यह फिर से कुख्यात हुई है। यह वही जेल है, जहां 2005-06 में जेलर रहते हुए पुरुषोत्तम सोमकुंवर ने जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के बाथरूम में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। विपक्ष ने इस बात को लेकर सरकार को भी घेरा था।
यहां तक कि कांग्रेस ने सीसीटीवी की कथित फोटोज भी मीडिया को जारी कर दी थीं। हालांकि इस मामले में तो सोमकुंवर बच गए, लेकिन वे भ्रष्टाचार के आरोप में खुद को नहीं बचा पाए और इसी जेल में उन्हें कैद नसीब हुई।
2005 में मोनिका को शिफ्ट किया गया था भोपाल जेल
2005 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को जब एक मामले में भोपाल लाया गया, तो एमपी पुलिस के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उस जगह लगवा ली थी, जहां डॉन की माशूका को रखा गया था। यहीं नहीं इसके लिए बाकायदा खुद ही एक रोस्टर तैयार कर लिया था।
 हर दिन एक अलग अफसर मोनिका बेदी के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उसकी पसंद की खाना लेकर जाते और साथ में डिनर करते थे।2005 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारत के मोस्ट वॉन्टेड अबु सलेम और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था।
इसके कुछ समय बाद दोनों को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान सलेम को सेंट्रल जेल में और मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया था।
मोनिका की सुरक्षा के चलते पूरे इलाके हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था। मोनिका की सुरक्षा का जिम्मा राउंड द क्लाक टीआई स्तर के अधिकारियों के पास था।
अफसर बारी-बारी से अपनी ड्यूटी लगवाते और समय से करीब एक घंटे पहले ही पहुंच जाते थे। 2005-06 के दौरान भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर कांग्रेस ने मोनिका बेदी के बाथरूम में कैमरे लगाने और उनका अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप लगाए थे।
मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने की दूसरी मंजिल पर रखा गया था।  मोनिका बेदी के साथ डॉन अबु सलेम का नाम जुड़ा होने के कारण उन दिनों महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com