भोपाल में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर अक्टूबर में छह प्रतिशत बढ़ी, सक्रिय मरीजों के ग्राफ में भी उल्‍लेखनीय गिरावट

राजधानी में कोरोना महामारी के दौरान जांच सुविधा, जल्‍द रिपोर्ट मिलने पर इलाज प्रारंभ होने के अलावा लोगों में सुरक्षित शरीरिक दूरी व मास्‍क पहनने को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ अब रिकवरी रेट भी बढ गया है। बीते 30 दिन में भोपाल मे कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में 6 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। अक्‍टूबर माह की शुरूआत में जहां रिकवरी रेट 85 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढकर 91.7 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यानी 91.7 प्रतिशत लोग स्‍वस्‍थ होकर घर रवाना हो चुके है। इधर सक्रिय मरीजों के ग्राफ में भी उल्‍लेखनीय गिरावट आई है। एक अक्‍टूबर को शहर में 2136 सक्रिय मरीज थे, जो 30 अक्‍टूबर तक महज 1538 ही बचे हैं।
गौरतलब है कि भोपाल में बारिश होने के बाद सितंबर महीने में कोरोना पीक पर आ गया था। इसके बाद अब मामले कम होते जा रहे है। दिसंबर में जब प्रदूषण 2.5 माइक्रॉन तक ज्‍यादा होने की आशंका है, तब हो सकता है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार फ‍िर बढ़ जाए। इसकी तैयारियों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और जिला प्रशासन लग गए है।
इधर, भोपाल कलेक्‍टर अविनाश लवानिया का कहना है कि कोरोना अभी खत्‍म नहीं हुआ है, इसलिए जरा से भी लक्षण दिखाई देने तक तत्‍काल अपने नजदीकी फीवर क्‍लीनिक जाकर जांच कराई जा सकती है। शहर के चार अस्‍पतालों में मुफ्त इलाज भी करवाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि सतर्क रहें और मास्‍क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। ऐसे में कोरोना से आप बच सकते है।
अक्‍टूबर में शहर में कोरोना को लेकर कुछ यूं रहे हालात
तारीख- नए मरीज–कुल संक्रमित–स्‍वस्‍थ हुए–सक्रिय म‍रीज
एक अक्‍टूबर–265–17673–15143–2136
दो अक्‍टूबर–242–17915–15381–2135
तीन अक्‍टूबर–248–18163–15625–2138
चार अक्‍टूबर–202–18365–15863–2100
पांच अक्‍टूबर–154 –18519–16068–2044
छह अक्‍टूबर–170–18689–16315–1964
सात अक्‍टूबर–242–18931–16543–1974
आठ अक्‍टूबर–219–19150–16543–1974
नौ अक्‍टूबर–188–19338–16774–1959
10 अक्‍टूबर–234–19574–17181–1968
11 अक्‍टूबर–256–19828–17413–1989
12 अक्‍टूबर–203–20031–17636–1968
13 अक्‍टूबर–213–20244–17847–1967
14 अक्‍टूबर–191–21533–19154–1946
15 अक्‍टूबर–181–21714–19342–1934
16 अक्‍टूबर–222–21936–19568–1927
17 अक्‍टूबर–213 –22167–19788–1935
18 अक्‍टूबर–203–22370–20004–1918
19 अक्‍टूबर–190–22560–20213–1896
20 अक्‍टूबर–158–22718–20224–1838
21 अक्‍टूबर–223 –22941–20636–1845
22 अक्‍टूबर–183–23124–120853–1809
23 अक्‍टूबर–175–23299–21055–1781
24 अक्‍टूबर–191–23490–21271–1753
25 अक्‍टूबर–213 –23703–21479–1755
26 अक्‍टूबर–167–23870–21688–1713
27 अक्‍टूबर–86–23956–21902–1584
28 अक्‍टूबर–151–24107–22068–1568
29 अक्‍टूबर–205–24321 –22275–1563
30 अक्‍टूबर–180–24492–22478–1538

 

 

 

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com