राशिफल: किसे होगा धनलाभ, किस पर कृपा करेंगे बजरंगबली

मंगलवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: किसे होगा धनलाभ, किस पर कृपा करेंगे बजरंगबली

मेष-आध्यात्मिक उन्नति होगी। लोगों ने आपके साथ क्या किया, यह भूल जाएं और आपना काम ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर मिल रही असफलता से मन खिन्न रहेगा। अपने निजी जीवन में भी समय दें।

वृषभ- आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आप पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग की आशंका है। समय कम है, काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन खुश होगा।

मिथुन- चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

कर्क- व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढे़गी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। आपकी सोच बदलने की जरूरत है।

सिंह- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

कन्या- सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे

तुला- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृश्चिक- स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

धनु- किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

मकर- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

कुम्भ- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते हैं, वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

मीन-व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोड़ने का मन बना रहे है। विवाद सम्भव।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com