राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मंगलवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष- किसी भी कार्य को करने से पहले समझें, फिर करें। सप्रयोजन यात्रा लाभप्रद रहेगी। व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा। न्यायालीय कार्य लंबित रहेंगे। सम्पति का बंटवारा करना तय है।

वृषभ- निरंतर मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल होने से राहत मिलेगी। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। घर परिवार में किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी।

मिथुन- तनाव से मुक्ति मिलेगी। सोचे कार्य सहज पूरे होंगे। समय शुभ संकेतों से युक्त है। उन्नति के अवसर मिलेंगे, आया मौका न छोड़ें। किसी परिचित की मदद करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय  व्यवसाय से जुड़े़ लोग लाभ कमाएंगे।

कर्क- समय की अस्थिरता कई अनुभव करवा देगी। अपनों की बेरुखी से दुखी होंगे। पारिवारिक किसी समस्या को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे।

सिंह- उपयोगी समय का आभास होगा। जो लोग आप से दूर रहते थे, वे अब आप से जुड़ना चाहेंगे। व्यापारिक पूछ-परख बढ़ेगी। न्याय विभाग से जुड़े लोग नए अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति में उथल-पथल बनी रहेगी।

कन्या- मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। नए दोस्तों के साथ व्यावसायिक सम्बन्ध स्थापित होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। वाहन सुख संभव है। अनाज तेजी मंदी और शेयर व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे।

तुला- प्रियजनों से भेट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक- सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो आप चाह रहे थे, वैसा ही हो रहा है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। अधिकारी वर्ग अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाह करेंगे।

धनु- अपनी बारी का इंतजार करें। खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को पूरा करेगा। बहनों में व्यवहार से परेशान रहेंगे। मेहमानों का आगमन संभव है। दिनचर्या में हुए बदलाव से खुश रहेंगे।

मकर- पुरानी बातों भूल कर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा

कुम्भ- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढे़गी। बुरी संगत छोड़ दें। नौौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

मीन- कार्यशैली को सुधारना होगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी, वो आज मिल सकता है। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com