राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मंगलवार के राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष :-आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी सूझ-बूझ से व्यापार में इच्छित लाभ की संभावना बन रही है। घर के निर्माण कार्य का विस्तार होगा। मकान, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। संतान की प्रगति होगी।

वृष :-अपनी आगामी कार्य योजना के बारे में किसी को न बताएं। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। परिजनों के व्यवहार से अनुभव प्राप्त होगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। आर्थिक परेशानी होगी।

मिथुन :-आपके द्वारा लिए निर्णय सार्थक होंगे। प्रोफेशन में बदलाव चाह रहे हैं। सफलता से उत्साह बढ़ेगा। आज किसी प्रशासनिक कार्य को पूरा करने में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

मिथुन :-आपके द्वारा लिए निर्णय सार्थक होंगे। प्रोफेशन में बदलाव चाह रहे हैं। सफलता से उत्साह बढ़ेगा। आज किसी प्रशासनिक कार्य को पूरा करने में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कर्क :-आपकी सरलता और आत्मीयता के कारण समाज, परिवार में आदर मिलेगा। नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। जीवनसाथी से विवाद न करें। जल्दबाजी न करें। निर्णय लेने से पहले बड़ों की राय जरूर लें।

सिंह :-दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा। आजीविका में उन्नति होगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। आय-से अधिक व्यय होंगे। साहित्यिक समारोहों में शिरकत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या :-वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज किसी को भी उधार पैसा न दें। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। संतान के कार्यों पर नजर रखें। मन उत्साहित रहेगा।

तुला :-आपकी बातों से सहकर्मी प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें अन्यथा नुकसान में रहेंगे। अध्ययन के क्षेत्र में कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक :-प्रतिस्पर्धा के कारण व्यापार में नए अनुबंध होंगे। विलासिता के प्रति रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होगा। प्रियजन मिलन से हर्ष होगा। विरोधियों से सावधान रहें। जादू टोना के चक्कर में न रहें, परेशानी बढ़ सकती है।

धनु :-किसी के प्रभाव में आकर आपको निर्णय बदलने होंगे। दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। सोच-समझकर कार्य करें, आर्थिक लाभ होगा। व्यर्थ के विवाद उलझन में डाल सकते हैं। व्यापार, रोजगार की चिंता का समाधान होगा।

मकर :-मित्रों की मदद करनी होगी। हनुमान जी पर विश्वास रखें, कार्य होगा। आज कानूनी विवाद उलझन में डाल सकते हैं। पैसों की चिंता रहेगी। व्यापार में रुकावटें आएंगी। संतान, भाइयों से मतभेद, विवाद होंगे। वाणी संयम रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ :-मनमानी न करें। परिजनों को समान स्नेह दें। नौकरी में एैच्छिक पदोन्नति व तबादले के योग हैं। प्रयास, परिश्रम का उचित फल मिलेगा। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। धर्म में रुचि बढे़गी।

 मीन :-परिवार का माहौल मन की व्याकुलता बढ़ा सकता है। कार्य सिद्धि से ईश्वरीय शक्ति के प्रति विश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com