राशिफल: मकर राशि के जातकों पर कृपा करेंगे गणपति

बुधवार के में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: मकर राशि के जातकों पर कृपा करेंगे गणपति

मेष – दिन की शुरुआत में कार्यों में रुकावटें आएंगी। पारिवारिक मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। वाहन पर ख़र्च हो सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

वृषभ – आपकी बातों को परिवार में महत्व न मिलने से दुखी होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन – कारोबार में चल रही परेशानी के कारण चिंतित रहेंगे। दूसरों की देखादेखी न करें। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। न्याय पक्ष मज़बूत होगा।

कर्क – नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे ख़ुश नहीं हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता से किसी विषय पर मार्गदर्शन मिलेगा। अध्ययन के लिए विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह – कम समय पर काम को पूरा करेंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। साझेदारी में ली संपत्ति का निपटारा करने का प्रयास सफल होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। लिया क़र्ज़ देने में परेशानी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

कन्या – अपने उसूलों के विपरीत जाकर काम करेंगे। जो व्यवहार आप दूसरों से चाह रहे हैं, पहले वैसा व्यवहार आप दूसरों के साथ करें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। दूसरों की निंदा करना बंद करें।

तुला – आपका काम करने का तरीक़ा आपके अधिकारियों को पसंद नहीं आएगा। दूसरों की बराबरी करने के चक्कर में नुकसान कर लेंगे। वाहन, मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। समाज में लोग आपसे नाराज़ रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी विजय होगी।

वृश्चिक –  दिन अनुकूल है। जो चाह रहे हैं, वह पूरा होता नज़र आएगा। परिजनों के व्यवहार से नाख़ुश रहेंगे। राजनीति में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक मामलों में मज़बूती आएगी। समाज में आपका ओहदा बढ़ेगा।

धनु – बात-बात पर क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। दूसरों के निजी ममलों से दूर रहें। जीवनसाथी के व्यवहार से नाख़ुश रहेंगे। क्रोध बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं। यात्रा हो सकती है।मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मकर – लम्बे समय से चल रही आर्थिक परेशानी का अंत होगा। बहनों के विवाह में आ रही परेशानी से चिंतित रहेंगे। पिता से तालमेल कमज़ोर रहेगा। निजी फ़ैसले तुरंत लें। यात्रा योग है।

कुम्भ – दिन उपयुक्त है। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। समाज में आपका नाम बढ़ेगा। अध्ययन में मन कम लगेगा। क़र्ज लेने से बचें। पेट से सम्बंधित विकार हो सकते हैं।

मीन – ज़्यादा बोलने से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। माता-पिता से उचित व्यवहार न मिलने से मन दुखी होगा। कर्मचारियों पर अतिविश्ववास हानिकारक हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com