मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, 24 में से 20 वॉर्ड पर कब्जा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, 24 में से 20 वॉर्ड पर कब्जा

मध्य प्रदेश के गुना जिले राघोगढ़ नगर पालिका में हुए चुनाव में 24 में से 20 वार्ड कांग्रेस ने जीत लिए हैं। वहीं भाजपा को केवल चार वार्डों में जीत मिली है। सुबह 9 बजे से नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना चल रही है।मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लहराया अपना परचम, 24 में से 20 वॉर्ड पर कब्जानिकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से हुए हैं जिसकी वजह से दिन के 12 बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। राघोगढ़ नगर परिषद चुनाव में जिस तरह से तनाव की स्थिति पैदा हुई थी उसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम निर्वाचन आयोग ने किए हैं।

अभी जारी मतगणना के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी आरती शर्मा भाजपा की मायादेवी अग्रवाल से 4500 वोटों से आगे हैं। अभी तक 24 वार्डों में से 10 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वहीं एक नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।

पिछले 20 सालों से राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। यह स्थान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृहनगर है जिसकी वजह से यह चुनाव चर्चा का विषय रहा। इस बार नगरपालिका चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रचार के लिए पहुंचे थे। उनकी सभा खत्म होने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी।

भाजपा की तरफ से जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वरिष्ठ नेता प्रकाश झा ने प्रचार किया था। वहीं कांग्रेस की तरफ से जयवर्धन सिंह ने मोर्चा संभाला था। आखिरी दिन पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी जयवर्धन के साथ नजर आए थे।

सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीत गई हैं। 24 में से 11 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। अभी इस पालिका के 13 वार्डों में मतगणना हुई है जिसमें से 9 वार्ड में भाजपा को तो 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। 

धार जिले के डही में भाजपा के अध्यक्ष पद उम्मीदवार सहित 12 पार्षद जीते हैं। वहीं धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर, राजगढ़ सहित इलाकों में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। अनूपपुर नगर पंचायत में भाजपा के 4, कांग्रेस के 6 और 5 निर्दलीय पार्षद जीते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com