मशहूर संगीतकार वाजिद खान के निधन के बाद उनका एक वीडियो हो रहा है वायरल…..

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। हर कोई उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है और उनके गानों को याद कर रहा है। वाजिद काफी समय से बीमार थे और उनका लंबे समय से किडनी का इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं और इसी बीच उनका एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि वाजिद खान कितने जिंदादिल इंसान थे।

बॉलीवुड में अपनी मुस्कान से ही उन्होंने खास पहचान बना रखी थी। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने तो उनके निधन के बाद जो ट्वीट किया है, उसमें उनकी मुस्कान का ही जिक्र किया है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते थे। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। तुम मेरी सोच एवं प्रार्थना में हो।’

अब यह वीडियो सामने आया है, जो बताता है कि वाजिद खान काफी जिंदादिल इंसान थे और हमेशा खुश रहते थे। दरअसल, यह वीडियो एक अस्पताल का है और वो बेड पर बैठे हुए है यानी बीमार है, लेकिन फिर भी दंबग फिल्म का गाना गा रहे हैं। वो बड़े खुश होकर यह गाना गा रहे हैं, जो उनके बारे में बहुत कुछ बता रहा है। खास बात ये है कि वो ये गाने साजिद खान के लिए गा रहे थे।

इस वीडियो में अस्पताल के अन्य पैशेंट भी उन्हें देख रहे हैं, लेकिन वो मस्ती से अस्पताल के बेड पर भी गाना गा रहे हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह गाना अभी का है या पहले का है। हालांकि, वीडियो अस्पताल का है। विरल भयानी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और उन्होंने भी कहा है कि यह वीडियो लेटेस्ट नहीं है। यह वीडियो भी भले ही पुराना है, लेकिन यह साफ दिख रहा है कि वाजिद दिक्कतों में घबराते नहीं थे।

तबला वादक उस्ताद शराफात अली खान के बेटे साजिद और वाजिद ने फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसे गाने दिए हैं, जो आज भी लोग गुनगुनाते नज़र आते हैं और यह किसी भी पार्टी का हिस्सा होते हैं। दोनों ने सलमान खान की फिल्मों के लिए काफी गाने गाए हैं और अपने करियर का पहला और आखिरी गाना भी उन्होंने सलमान खान के लिए ही तैयार किया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com