महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं सुष्‍मिता देव, शोभा ओझा को किया बाहर, मध्य प्रदेश में भी फेरबदल

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं सुष्‍मिता देव, शोभा ओझा को किया बाहर, मध्य प्रदेश में भी फेरबदल

कांग्रेस ने संगठन स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने सुष्‍मिता देव को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं सुष्‍मिता देव, शोभा ओझा को किया बाहर, मध्य प्रदेश में भी फेरबदल

Big Breaking: अभी-अभी जेल में बिगड़ी राम रहीम की तबियत, डाक्टरों की टीम पहुंची!

अब तक महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रही शोभा ओझा को हटा दिया गया है। शोभा ओझा को संगठन में क्या जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर पार्टी ने अभी साफ नहीं किया है।  

मालूम हो कि सुष्मिता देव 16वीं लोकसभा में सांसद हैं। वे वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती।

मध्य प्रदेश में भी किया फेरबदल
इसके अलावा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश संगठन में भी बदलाव किया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के महासचिव मोहन प्रकाश और सचिव राकेश कालिया को भी हटा दिया है।

पार्टी ने दीपक बाबरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया है। जुबैर खान और संजय कपूर को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अगले साल मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com