यूपी में मिल गया भाजपा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार

हाथरस : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी ने मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए रैली, सभाएं करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भले ही अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, लेकिन एक कार्यकर्ता खुद को भारतीय जनता पार्टी का संभावित मुख्यमंत्री होने का प्रचार कर रहा है।यूपी में मिल गया भाजपा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार

इसके लिए उसने शहर में इक्का-दुक्का पोस्टर भी लगाए थे। जो जल्द ही पार्टी के लोगों की नजर में आने पर हटवा दिया गया। दरअसल, 2017 के चुनावी रण में बीजेपी की ओर से सीएम पद के दावेदार के लिए किसी चेहरे का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इस बीच हाथरस जिले में एक पार्टी कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाकर पार्टी के संभावित युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दावेदारी ठोक दी है। शहर निवासी 31 वर्षीय पराग कमल अग्रवाल खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है। 2012 के विधानसभा चुनावों में इसका बड़ा भाई नयन कमल अग्रवाल निर्दलीय चुनाव लड़ चुका है। नयन कमल अग्रवाल को मृतक आश्रित कोटे से मुरसान के एक कॉलेज में बाबू की नौकरी मिल गई है। इनके पिता पीसी अग्रवाल बागला इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वहीँ लोगों से जब खुद को भाजपा का सीएम पद का उम्मीदवार बताने वाले युवक के बारे में पूछा गया तो इसे सिर्फ चर्चा में बने रहने का जरिया बताया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com