मीन राशि के जातकों को आज प्रेम-प्रसंग में मिलेगी कामयाबी, लेकिन इस चीज से रहें सावधान

मीन राशि के जातकों को आज प्रेम-प्रसंग में मिलेगी कामयाबी, लेकिन इस चीज से रहें सावधान सोमवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मीन राशि के जातकों को आज प्रेम-प्रसंग में मिलेगी कामयाबी, लेकिन इस चीज से रहें सावधान

मेष:- अपने व्यवहार को नम्र रखें। आपकी सफलता से मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। बड़ों से बहस न करें।

वृष :-कार्यस्थल पर आपके फैसले से सहकर्मी सहमत रहेंगे। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा।

मिथुन:-आपके द्वारा लिए गए फैसले आज कमजोर होते नजर आएंगे। बहनों से संबंध कमजोर होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क :-आज आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता बनी रहेगी। पिता से हुई बहस बड़ा रूप ले सकती है, शांति से समय व्यतीत करें।

सिंह :-कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति सम्भव है। सफल होते कार्यों में रुकावट आ सकती है। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे सतर्क रहे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

कन्या :-अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे हैं। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। करियर के प्रति सजग रहें।

तुला :-दिन की शुरुआत शुभ कर्मों से होगी। व्यापार, नौकरी में लोगों से मनमुटाव हो सकता है। हर किसी को अपने निजी राज न बताएं। आप परेशानी में आ सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक :-आपकी मेहनत पर आप पानी फेर रहे हैं। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। आप का गुस्सा काम बिगाड़ सकता है। उस पर काबू रखें।

धनु:-आज नए अनुबंध हो सकते हैं। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह  बना रहेगा। दोस्तों से रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर:-आपकी सूझ-बूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय कर रहे हैं, सम्भल जाएं। कार्य सिद्धि से उत्साह की वृद्धि होगी। माता-पिता और जीवनसाथी के बीच तालमेल स्थापित करने में परेशानी आएगी।

कुंभ :-आपका समय शुभ होगा। घर-परिवार से संबंधों में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा।

मीन :-पारिवारिक दृष्टि से दिन कमजोर है। कार्यों में अवरोध होने की संभावना है। विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे, सम्भलकर कार्य करें। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूल उत्तर मिलेगा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com